Godda News: चोरी के तीन बाइक के साथ तीन बाइक चोर गिरफ्तार
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में तीन बाइक चोर गिरफ्तार किए गए। पहली घटना में नगर चौक से भाग रहे राकेश कुमार को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा गया। दूसरी घटना में हटिया चौक पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे रंजन मंडल और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक और चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों मामलों में कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। उक्त आशय की जानकारी गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को दी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें