Godda News: महागामा सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन की मौत



ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा थाना क्षेत्र के शीतल गांव स्थित सप्लाई पानी टंकी के पास टिएगो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर जाने से कार चला रहे महागामा ऊर्जा नगर निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र कुमार यादव और 58 वर्षीय उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी तथा 48 वर्ष से कौशल्या देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्र के प्रथम पूजा के अवसर पर कलश स्थापना हेतु कहलगांव से गंगाजल लेकर आने के क्रम में यह गंभीर दुर्घटना हो जाने से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

घटना की सूचना पाते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के साथ महागामा और हनवारा थाना पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा। तथा कर को कब्जे में कर महागामा थाना लाया गया। दुर्घटना की सूचना घर वालों को पुलिस के द्वारा दी गई थी।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें