Godda News: हनवारा में हथियार के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी एक हरे रंग के टोटो वाहन संख्या बी 10 एस वी 9251 से संगठित होकर सन्हौला से महियामा खुर्द डुमरिया होते हुए हनवारा की तरफ आ रहे हैं। अपराधियों के धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित छापामारी दल में शामिल हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार राम और सशस्त्र बल ने खुर्द डुमरिया मैदान के पास उपरोक्त वाहन को आते देख रुकने का इशारा किया तो अपराधी इधर-उधर भागने लगे जिसे जवानों ने खदेड़ कर सभी छह अपराधी क्रमशः शिवपुरी कॉलोनी, हवाई अड्डा, तिलका मांझी निवासी प्रदीप मंडल का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, बैजनाथपुर, सबौर निवासी गुरदेव मंडल का 23 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, जयप्रकाश नगर, तिलका मांझी निवासी प्रमोद शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, छोटी लाइन हवाई अड्डा, थाना तिलका मांझी निवासी दिनेश पासवान का 19 वर्षीय पुत्र राहुल रंजन, कृष्णा कॉलोनी हवाई अड्डा, थाना तिलका मांझी निवासी चंदन हरि का 18 वर्ष से पुत्र नैतिक कुमार सभी भागलपुर जिला और बसभिट्ठा, धोरैया थाना बांका जिला निवासी को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्तौल और एक देसी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत हनवारा थाना कांड संख्या 423/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूरे मामले की जानकारी अपने कार्यालय में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दि।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें