रेवाड़ी की ऐतिहासिक पावन भूमि काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का तीसरे दिन दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया।
तीसरे दिन मेघराज यादव अधिवक्ता ने दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। पंडित मुकेश शास्त्री ने पूजन करवाया व मंदिर कमेटी की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।
अतिथि ने कहा कि आज की विपरीत परिस्थितियों में हमारे ग्रंथ ही हमारी संस्कृति को बचाए हुए है। आज तीसरे दिन महाभारत से द्रौपदी चीर हरण, विदुर चरित्र, तथा अनुसूया कथा, ध्रुव कथा, भक्त प्रहलाद कथा, शिव पार्वती विवाह, का वृतांत सुनाया गया।
कथा दोपहर 2 बजे शुरू हुए तथा 5 बजे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुष भक्तजनों ने कथा का आनंद उठाया।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें