ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- पड़ोसी जिला बांका (बिहार) मुख्यालय निवासी सिद्धहस्त सिंथेसाइजर प्लेयर लालू यादव के असामयिक निधन पर स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविवार शाम इंडोर स्टेडियम में आहूत सभा में रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा एवं सचिव मनीष कुमार सिंह "पांडू" के अलावा उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा ने अपनी शोकाभिव्यक्ति में गहरी वेदना व्यक्त करते हुए बताया कि रेनबो के अधिसंख्य कार्यक्रमों में संगत करने वाले लालू की मुख कैंसर की वजह से असामयिक मृत्यु हुई। संगीत के अलावा लालू की बांका बाजार स्थित पान की दुकान ही उनके परिवार की आजीविका के साधन थे। उनके निधन से बांका एवं गोड्डा का वृहत संगीत परिवार स्तब्ध एवं दुखी है। स्थानीय संगीत जगत ने एक स्थापित और बहुत ही युवा फनकार को असमय खो दिया।
Godda News: रेनबो ने दी लालू को श्रद्धांजलि

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें