Godda News: पंडित रणजीत झा मेमोरियल हॉकी 22 को



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  हॉकी गोड्डा के द्वारा तृतीय जिला हॉकी प्रतियोगिता "पण्डित रणजीत झा मेमोरियल ट्रॉफी" का आयोजन 22 सितंबर को बेथेल मिशन स्कूल ग्राउंड में होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया की अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक उनके पिता स्व. झा के जन्म शती के अवसर पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में किया जा रहा है जिसके लिए राहुल कुमार को प्रतियोगिता प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। श्री झा ने बताया कि हॉकी इंडिया द्वारा जिला इकाई को हॉकी स्टिक्स एवं बॉल प्रदान किया गया है इसके लिए हॉकी गोड्डा द्वारा हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें