Rewari News :: इंडियन मैडिकल एसोसिएशन IMA की ओर से डॉक्टर्स एवं उनके परिवारों के लिए डांडिया नाइट्स एवं गरबा नृत्य का आयोजन किया गया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रेवाड़ी के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, सचिव डॉ. मनीष तनेजा, आयोजन सचिव डॉ. कृतिका पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार एवं वरिष्ठ डॉक्टरों तथा आईएमए परिवार के सहयोग से, डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन रविवार, 28 सितम्बर 2025 को वर्दान लग्ज़री बैंक्वेट, जिमखाना क्लब, सेक्टर-4, रेवाड़ी में किया गया। उत्सव की शुरुआत एक सीएमई (CME) सत्र से हुई, जिसे डॉ. प्रवीन गुप्ता एवं उनकी टीम (न्यूरोलॉजी विभाग, मारेंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम) ने प्रस्तुत किया। इस शैक्षणिक सत्र ने सभी डॉक्टरों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को और भी सार्थक बनाया।


इस अवसर की शोभा बढ़ाई मुख्य अतिथि माननीय विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंदर दहिया जी ने, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरक वचनों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इसके बाद कार्यक्रम में डॉक्टरों और उनके परिवारों ने भारी संख्या में भाग लेकर नवरात्रि की सांस्कृतिक छटा का आनंद लिया। शाम गरबा की मधुर ताल, रंगीन सजावट और उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रही।


साथ ही, एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण भी बड़े परदे पर दिखाया गया, जिससे पारंपरिक उत्सव में आधुनिक रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिला। डॉक्टरों, गणमान्य अतिथियों और परिवारों की सक्रिय भागीदारी से यह शाम आनंद, एकता और सांस्कृतिक बंधन की अविस्मरणीय स्मृति बन गई। यह सफल आयोजन इस बात का प्रतीक है कि आईएमए रेवाड़ी केवल चिकित्सा उत्कृष्टता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक एकता, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव को भी प्रोत्साहित करता है। आप सभी के स्नेह, सहयोग और सहभागिता से हम एक परिवार की तरह निरंतर मज़बूत होते जा रहे हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें