Rewari News :: अनाज मंडी श्री शिव रामलीला समिति की ओर से प्रथम दिन श्रवण कुमार तथा चंपक चमेली के नाटक से संदेश दिया

रेवाड़ी में श्री शिव रामलीला समिति नई अनाजमंडी द्वारा संचालित रामलीला के प्रथम दिन श्रवण कुमार का नाटक व चम्पक चमेली के नाटक को दिखाया गया। प्रथम दिवस की रामलीला की शुरूआत गणेश पूजन से की गई। उक्त जानकारी देते हुए श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज रेवाड़ी के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि प्रधान नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित रामलीला के भव्य मंचन में सर्वप्रथम गणेश पूजन किया गया तथा मुख्यातिथि अनाज मंडी महिला मंडल की प्रधान लक्ष्मी गुप्ता एवं उनके पोते आरव गुप्ता व डीईटीसी प्रीति चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर लीला का विधिवत शुभारंभ किया।  


प्रथम दिवस की रामलीला की शुरूआत श्रवण कुमार व चम्पक चमेली के नाटक से की गई। लीला में जहां श्रवण कुमार के नाटक को देखकर दृशक भाव-विभार हो गए वहीं चम्पक चमेली के नाटक ने समाज को एक संदेश देने का कार्य किया। दीपक मंगला ने बताया कि जहां श्रवण कुमार का नाटक मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार के बारे में बताता है वहीं चम्पक चमेली का नाटक एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो हमेशा अपने मां-बाप का तिरस्कार करता है तथा बाद में उसे अपनी गल्तियों का अहसास होता है। 


रामलीला में गणेश की भूमिका जे.पी. पंडित, रिद्धि-सिद्धी हर्ष गुप्ता व सोमेश सैनी, शिव-पार्वती भूपेन्द्र गुप्ता व नवीन लखेरा, दशरथ संजीव वशिष्ठ, गुरू वशिष्ठ प्रकाश सैनी, शूरसेन मुकेश चावरिया, श्रवण कुमार नितिन चावरिया, मंत्री नरेन्द्र रामपुरा, अनिल रामपुरा, जेपी पंडित, उज्जवल गुप्ता, भरतलाल, चम्पक एडवोकेट नितेश अग्रवाल, चमेली गिरिश गुप्ता, भानूशंकर भगवानदास, लक्ष्मी राजेश सैनी, चेतनदास डा0 श्याम बिहारी, रामजीदास राजे रामपुरा, बेचरदास पवन डाबला, शांतनू पंडित किशन चंद वशिष्ठ, ज्ञानवति राजेश वर्मा, विद्या देवी नवीन लखेरा, नंदशंकर की भूमिका विपिन्न अग्रवाल ने निभाई। स्टेज सीन सैट संजय सोनी, अशोक शर्मा, आशीष शर्मा, विनोद रामपुरा, नितिन गुप्ता, प्राउंटिंग अशोक डाटा, सुपरविजन कपिलचंद शर्मा, गिरिश सिंघला, मेकअप - श्रीकिशन, मां विजय शर्मा ने किया। 


मंच का कुशल संचालन नरेश मित्तल ने किया। लीला को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह यादव विधायक रेवाड़ी, राकेश कुमार पाल्हावासिया व नरेश मित्तल, समिति के प्रधान नवल किशोर गुप्ता, संरक्षक राधेश्याम मित्तल व सुरेश गर्ग, संरक्षक मनोज डहीना वाले, उपप्रधान अनिल गोयल, हरकेश यादव, सचिव राकेश गोयल व मंच प्रबंधक राजीव बंसल, स्टेज प्रबंधक पारस मितल, हाउंस इंचार्ज लक्ष्मी नारायण, स्टेज प्रबंधक सन्नी गोयल, हाउस इंचार्ज मुकेश कुमार, सहसचिव राजेन्द्र अर्जनीविश, स्टैज मैनेजर विनयशील गोयल, प्रेस सचिव एडवोकेट नितेश अग्रवाल व अमित शर्मा, पंडाल व्यवस्था विष्णु गुप्ता व रिशू यादव, जनरल मैनेजर जतिन अग्रवाल पूर्व चैयरमेन, सचिव रमेश गेरा, स्टेज इंचार्ज मुकेश भटटेवाला, सहसचिव छोटेलाल यादव, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सीहा वाले व गिरिश सिंघला, सहकोषाध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल व शिवचरण गुप्ता, रिहर्सल इंचार्ज संजय अग्रवाल, पंडाल व्यवस्था विजय गर्ग, जगदीश सिराधना, संदीप यादव, हितेश गुप्ता व पारस गेरा का सहयोग रहा। डा आत्म प्रकाश, दिनेश कुमार गोयल डिन्को मोटर्स, सीए अनिल अग्रवाल, राहुल यादव का विशेष सहयोग रहा। 


इस अवसर पर हरिराम सैनी (जयराम स्वीट्स), सुरेंद्र शर्मा उर्फ जाडा हलवाई, महावर समाज के राष्ट्रीय प्रधान एन के गुप्ता, महावर समाज के प्रधान राजीव डाटा, अर्जुन लाल गुप्ता, नरेश गुप्ता, महावर महिला प्रधान श्रीमती शकुंतला गुप्ता, मीरा गोयल, अर्चना गोयल, अंकित गुप्ता, उषा मंगल, भावना मंगल, संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें