सर्व कर्मचारी संघ जिला रेवाड़ी के कर्मचारियों की मीटिंग नेताजी सुभाष चन्द्र पार्क में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने की। मीटिंग का संचालन सर्व कर्मचारी संघ वरिष्ट उप प्रधान जिला सुमित्रा देवी ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान एवं वरिष्ट उप प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार लम्बे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रही है सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश के कर्मचारीयों की मागों को लेकर सरकार को कई बार अपना मांग पत्र एवं इसके अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा सरकार चीफ सेक्रेटरी को भी ज्ञापन दिए जा चुके है हरियाणा सरकार आए दिन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एवं उनकी सेवा सुरक्षा को 58 साल तक करने की बात कहती आई है जबकि इसके विपरित सरकार के द्वारा आए दिन सरकारी विभागों में लगे हुए विभिन्न पदो पर लगे हुए कर्मचारियों को इसलिए हटाया जा रहा है कि उनकी सेवा काल 5 वर्ष से कम है जबकि सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारी वर्ग से कोई भी इस तरह कि सर्विस सेवा काल अवधि का खुलासा नही किया था। आज तक प्रदेश और देश कि सरकार के द्वारा आठवाँ पेय कमिशन कि रूप रेखा एवं कमेटी गठित नही की गई है 31/12/2025 को 7th पेय कमिशन का समय सीमा समाप्त हो जायेगी और आज तक सरकार ने महंगाई के अनुरूप महंगाई भत्ते का भी ऐलान कम किया गया है और पुरानी पेंशन को लागू करने कि बजाय सरकार NPS और UPS का फायदा कर्मचारी वर्ग को बता रही है जबकी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शुरू से ही मांग करता आ रहा है कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना ही चाहिए सरकार बढ़ती हुई जनसंख्या के आधार पर प्रदेश में रोजगार मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए सभी विभागों में लगे हुए कच्चे व पार्ट टाईम कर्मचरियों को तुरंत प्रभाव से स्थाई रोजगार देने का काम करे और भविष्य में स्थाई पदो पर अस्थाई नौकरी देने का कार्य न करें और तेजी से सरकारी विभागों का जो निजिकरण किया जा रहा है उनको रोका जाये और शिक्षा, स्वास्थ, यातायात के साधन, बेरोजगारी व बढ़ती हुई महंगाई और कर्मचारियों कि सर्विस सुरक्षा की भी गारंटी का इंतजाम करे। मीटिंग में जिला रेवाड़ी के सभी ब्लाकों के चुनाव कि रूप रेखा बनाई गई और जिले के सभी ब्लाकों ने 21 सितंबर तक चुनाव कराने का निर्णय लिया। इसमें काफी कर्मचारी वक्ताओं ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पवन कुमार यादव जिला प्रधान B&R पब्लिक हेल्थ, ईश्वर सिंह बोड़वाल नगर पालिका प्रधान, मोहन लाल सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान बावल, महावीर सिंह चतुर्थ श्रेणी यूनियन जिला सचिव, पिंकी बाई जिला सचिव सिंचाई विभाग, बलदेव यादव यूनिट प्रधान बिजली विभाग धारूहेडा, सुनीता वन विभाग जिला कैशियर, पूर्ण सिंह इकाई प्रधान नगर पालिका, नरेश कुमार जिला सचिव, खंजांची सिंचाई विभाग, अनिल कुमार नगर पालिका धारूहेडा, राम कुंवार कॉमरेड CITU जिला प्रधान, अनिल कुमार उप प्रधान 619, रवि कुमार 492, तथा बसंत कुमार 492 आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें