Rewari News :: राजकुमार यादव विश्व हिंदू परिषद के भिवानी विभाग मंत्री बने चार जिलों पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी

रोहतक के गौकरण तीर्थ धाम में पिछले दिनों विश्व हिन्दू परिषद की हरियाणा प्रान्त बैठक आयोजित हुई। जिसमे राजकुमार यादव को विहीप के भिवानी विभाग में विभाग मंत्री के नाते कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई। भिवानी विभाग में 4 जिले शामिल है जिसमे रेवाडी, महेन्द्रगढ़, दादरी व भिवानी आते है। जानकारी के लिए बात दे कि राजकुमार यादव पूर्व के 8 वर्षों में रेवाडी नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला बजरंगदल पालक, जिला सह मंत्री व जिला मंत्री के दायित्व पर कार्य कर चुके है। इसके अलावा 2021 में श्री राम मन्दिर अयोध्या जी के निधि समर्पण अभियान में व 2024 में अयोध्या जी मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित गृह संपर्क अभियान हेतु रेवाडी जिला प्रमुख के दायित्व पर भी कार्य कर चुके है। 


राजकुमार यादव पिछले 5 वर्षों से मेवात क्षेत्र में निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लगातार यात्रा प्रमुख भी रहे है। साथ ही गौ रक्षक शहीद देवेन्द्र यादव उर्फ सोनू सरपंच फिदेडी को सम्मान दिलाने हेतु सम्मान समिति रेवाडी में सक्रिय सदस्य की भूमिका में कार्य कर रहे है। राजकुमार यादव की कार्यकुशलता व कार्य शैली के कारण रेवाडी जिले में हिंदुत्ववादी संगठनों को मजबूती मिली है जिसके चलते समाज मे हिंदुत्व की विचारधारा व जन जन तक नागरिक जागरण के कार्यो को गति मिली है। अब यादव को 4 जिलो पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिससे बड़े स्तर पर हिन्दूवादी संग़ठनों व विचारों के कार्यो को ओर अधिक गति मिल सकेगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें