Rewari News :: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने सम्मानित किया

रेवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।  



इनमें सर्वप्रथम डॉ. अर्जुन लाल गुप्ता परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, रेवाड़ी को आज 15 अगस्त 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर राव नरबीर सिंह उद्योग एवं वाणिज्य व पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव व विदेश समन्वय तथा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।



मुख्यातिथि ने जिला कोषाधिकारी विभाग से शक्ति सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नरवीर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के चन्द्रेश कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के सरिता देवी, जसिका, विष्णु कुमार, नेहा, संध्या, समीर, राखी, खुशी, प्रिया, सुमन, आईशा, मानसी, पूजा, ईशिका, निकिता, अंशु, पायल, पूनम यादव, डीएचबीवीएन विभाग के एसई पी.के चौहान, राजस्व विभाग के राजकुमार व ततीमा टीम जिला अग्निशमन विभाग के योगेश कुमार, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के नीरज गर्ग, लोक निर्माण विभाग के अनिल कुमार, मनोज कुमार, ललित गोयल, सीईओ डीआरडीए से अर्जुन लाल गुप्ता, यशपाल, एडीसी कार्यालय से रविन्द्र, आशुतोष भारद्वाज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परमवीर, नगर परिषद से सुधीर, अजीत, लक्ष्मण, जिला परिषद से हेमन्त, सिंचाई विभाग उपेश, बाल संरक्षण से नितू सैनी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से कुसुमलता, प्रीतम कुमारी, बीडीपीओ धारूहेड़ा से संदीप कुमार, खेल विभाग से ईशा यादव, ज्योति, सचिन, यशराज, ध्रुव त्यागी, विश्वजीत सांगवान, आर्यन यादव, तेजस्वनी सांगवान, विजेता यादव, शिवानी, शौर्य चक्र विजेता सुबेदार हनुमान राम सहित पुलिस विभाग के संगीता, नितिश कुमार, कर्ण सिंह, अमित, दिनेश, रजनेश, दिनेश, मनोज, पवन, नरबीर व सुरेश सहित व्यक्तिगत रूप में मनु देव, सानू, नंदनी, कप्तान वीर सिंह यादव, योगेश कुमार को सम्मानित किया।



स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की टुकड़ियों ने परेड इंचार्ज जोगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बेहतरीन कदमताल करने पर विजेता टुकड़ी में प्रथम रही महिला पुलिस, द्वितीय एन.सी.सी. सैनिक स्कूल व स्काउट जेएनवी नैचाना द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने सम्मानित किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें