Rewari News :: रेजांगला युद्ध स्मारक पर तिरंगा झंडा फहराकर मनाया स्वाधीनता दिवस



सैनिकों की खान के केंद्र बिंदु रेवाड़ी में रेजांगला परिवार ने स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर तिरंगा फहरा कर स्वाधीनता दिवस मनाया। हीरो मोटो कॉर्प के 11 सदस्यीय बाइक राइडर्स जत्थे ने डॉनल शेखर की अगुवाई में गुरुग्राम से चलकर रेजांगला युद्ध स्मारक पर पहुंचकर देश के असली हीरो अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेजांगला ट्रस्ट की तरफ से उन्हें रेजांगला शौर्य गाथा भेंट कर अमर शहीदों के बलिदान की प्रेरक दास्तान घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। 



सेना की अपनी सर्विस वाली परंपरा के अनुरूप सेवानिवृत्त जूनियर अधिकारियों ने ध्वजारोहण के बाद रेजांगला गन हाऊस फार्म पर अपने सीनियर अधिकारियों के सम्मान में पार्टी का आयोजन भी किया। अपनी सर्विस काल के किस्से कहानियों के साथ गीत रागनी सुना कर स्वाधीनता दिवस को खुशनुमा बना दिया। रेजांगला ट्रस्ट के चेयरमैन कर्नल रणबीर सिंह यादव ने ऐसे आयोजनों को स्वास्थ्य वर्धक बताते हुए इनको नियमित रखने की अपील की। 



इस अवसर पर कर्नल ओपी यादव, नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कप्तान बलबीर सिंह, कप्तान चंदगी राम, कप्तान भोला राम यादव, कप्तान चंदन सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह, कप्तान हरिओम, कप्तान देव पाल, सूबे मेजर धर्म देव, सुखबीर यादव, करण सिंह, कृष्ण, सूबे सुमेर सिंह कोच, महावीर सिंह, शीश राम, राव केहर सिंह एडवोकेट, विजय नारायण, हेड क्लर्क विजय पाल, नायक जयपाल, हवलदार गजराज, राम अवतार, श्रीराम, प्रताप, सुल्तान, सतबीर, रामकृष्ण, हवलदार सत्यनारायण आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें