Rewari News :: पार्वती मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवाड़ी में कुतुबपुर स्थित पार्वती मेमोरियल स्कूल में आजादी का 79वाँ पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के समस्त अध्यापक गण एवं स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार ने झंडारोहण किया। इस दौरान सभी के बीच मिठाइयों का वितरण के साथ प्रधानाध्यापक ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों ने कृष्ण लीला प्रस्तुत की और कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों ने देशभक्ति से भरा हुआ नृत्य प्रस्तुत किया।



इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच भाषण कला, काव्य पाठ आदि गतिविधियों का आयोजन हुआ इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय पर्व के त्योहार पर विद्यालय निदेशक महेश शर्मा ने भी बच्चों एवं अध्यापक गणों को शुभकामनाएं दी और साथ ही राष्ट्र के लिए किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए तत्पर रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन सरिता एवं दो विद्यार्थी किंजल एवं वर्षा ने किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने गीतों एवं कविता के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें