Rewari News :: पूर्व डीजीपी शील मधुर ने शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया

रेवाड़ी पहुंचे पूर्व डीजीपी शील मधुर ने शिक्षण संस्थान में हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य से कराया अवगत। कहा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकजुटता का परिचायक। राष्ट्रहित में सामाजिक संगठन भी निभा रहे जिम्मेदारी। प्रैस कॉन्फ्रेंस कर 22 जुलाई को नैशनल फ्लैग डे घोषित करने की मांग की।



हरियाणा के पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकजुटता का परिचायक है जिसके माध्यम से युवा शक्ति में देश प्रेम की भावना जागृत हो रही है। पूर्व डीजीपी शील मधुर अपनी संस्था सादर इंडिया के बैनर तले शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा अभियान' की निरंतरता और 'नेशनल फ्लैग डे' की मांग के संदर्भ में सोमवार को रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने मॉडर्न इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा भालखी में स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व, इतिहास, उसमें शामिल देशभक्ति एवं देश निर्माण के संदेश से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने शहर की नई वाली चौक स्थित सेंड पाइप पर टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रैस कॉन्फ्रेंस की और अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 22 जुलाई को भारत का नेशनल फ्लैग डे घोषित करने की अपील भी की है।  



पूर्व डीजीपी शील मधुर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से निवेदन किया कि अगले वर्ष आने वाले 22 जुलाई के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज दिवस धूमधाम से मनाने का निश्चय करें। जिस पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और टीचर्स ने करतल ध्वनि के साथ अपना समर्थन दिया। शील मधुर ने कहा कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेशभर में सरकार के साथ ही सामाजिक संगठन भी राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।



पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि हमारे देश की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रध्वज के रूप में स्वीकृत किया था। उन्होंने बताया कि हर वर्ष वह अपनी टीम के साथ 2021 से प्रत्येक 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाने की परंपरा एवं जन जागरूकता लाने की मुहिम चला रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने अपना मिशन देश के प्रत्येक घर में तिरंगा और उसका संदेश, अपने नारे  'हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा ' की शुरुआत की। 



उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह जन जागरूकता और पब्लिक सपोर्ट के लिए लगातार तिरंगा यात्राएं एवं विभिन्न समारोह का आयोजन कर रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि मॉडर्न इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा भालखी के शिक्षकों और विद्यार्थियों में अपूर्व उत्साह देखा गया। उन्होंने देश प्रेम की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लेते हुए तिरंगे को नमन किया। उनके साथ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया और हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि वह पूर्ण रूप से पूर्व डीजीपी शील मधुर की इस प्रेरक मुहिम में उनके साथ हैं। वहीं उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी इस मुहिम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़े। 



इस अवसर पर मॉडर्न इंडियन स्कूल के संस्थापक चेयरमैन कंवर सिंह यादव, गौरव यादव, प्राचार्य विनोद कुमार, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा भालखी की प्राचार्या संतोष कुमारी, मुकेश यादव, सुधीर यादव, कविता यादव व साहित्यकार आलोक भांडोरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें