ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट: — उपायुक्त गोड्डा अंजली यादव के निर्देश पर पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम को पथरगामा सीओ का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के आलोक के निर्देश में पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने निवर्तमान सीओ कोकिला कुमारी से पदभार ग्रहण किया। पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रखंड एवं अंचल प्रशासन आम लोगों की सुविधा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया। जाएगा। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो। तो आम जनता सीधे उनसे संपर्क कर सकते है। "हमारा उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है," उन्होंने कहा।पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएंगे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा करने और ज़मीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति जानने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनता में उनके इस कार्यशैली को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जागी हैं। बता दे कि नहीं वर्तमान सीओ कोकिला कुमारी का तबादला लातेहार जिला के बरियातू हो गया है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें