ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन गोड्डा के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय समारोह के तहत शनिवार को रामगढ़ रोड स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में स्वदेशी ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।इसके तहत आयोजित पांच प्रतियोगिताओं में गुलेल, गेड़ी दौड़, भारा दौड़, मटका दौड़ एवं सेकोर का आयोजन हुआ। गुलेल निशाने बाजी स्पर्धा के पुरुष वर्ग में अंकित हांसदा ने स्वर्ण पर, तरेस मुर्मू ने रजत पर जबकि अजय पहाड़िया ने कांस्य पर निशाना साधा। महिला वर्ग में नेहा किस्कू ने स्वर्ण, काजल कुमारी ने रजत तथा श्रृष्टि कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः दो, डेढ़ एवं एक हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। सिर्फ पुरुषों के लिए आयोजित भारा दौड़ प्रतियोगिता में श्याम देव चौड़े पहले स्थान पर, संजय कुमार दूसरे स्थान पर तथा चंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ - साथ उपरोक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित मटका प्रतियोगिता में सबिता सोरेन पहले स्थान पर, सरोजनी बास्की दूसरे स्थान पर तथा सोनेली हेंब्रम तीसरे स्थान पर रही। इन्हें भी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ क्रमशः दो, डेढ़ एवं एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। पुरुषों के गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में मुस्तफा पहले स्थान पर, आनंद कुमार दूसरे स्थान पर तथा प्रमोद दत्ता तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी उपरोक्त पदक एवं प्रोत्साहन राशि दी गई। टीम इवेंट सेकोर के पुरुष वर्ग में होप स्टार पहले स्थान पर जबकि सेवन वॉरियर्स दूसरे स्थान पर रहे। इन्हें क्रमशः गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल के साथ तीन एवं ढाई हजार की राशि दी गई। जबकि महिला वर्ग में शाइनिंग स्टार एवं बेथेल मिशन स्कूल की टीम ने क्रमशः विजेता एवं उप विजेता खिताब के साथ उक्त पुरस्कार एवं राशि को हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अंजली यादव के साथ - साथ उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव तथा जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने मेडल एवं डमी चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के सचिव सह स्लिंग शॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रधान संरक्षक सुरजीत झा ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल कार्यालय के सभी कर्मी के अलावा नामित तकनीकी पदाधिकारियों में शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश, दयाशंकर, राहुल कुमार, जीत सिंह, मुकेश कुमार भारती, अमन कुमार, समरजीत श्री राज़ एवं शिव राम कृष्ण देहरी रौशन कापरी सहित स्लिंग शॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के सचिव अखिल कुमार झा, खेल शिक्षक मनीष कुमार सिंह, पहलवान रौशन कुमार साह का सहयोग सराहनीय रहा।
Godda News: ग्रामीण एवं जनजातीय खेलों के विजेता हुए पुरस्कृत

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें