Rewari News :: जनता जर्नादन शिव मंदिर एवं धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव के लिए सदस्यता सूची की वैरिफिकेशन प्रक्रिया हुई

रेवाड़ी शहर के मोहल्ला ख़ासापुरा स्थित जनता जर्नादन शिव मंदिर एवं धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के होने वाले चुनाव के लिए सदस्यता सूची में 68 सदस्यों की वैरिफिकेशन प्रक्रिया हुई।



जानकारी देते हुए जनता जर्नादन शिव मंदिर एवं धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रशासक सेवानिवृत्त बाल कल्याण अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सदस्यों की वैरिफिकेशन जांच अधिकारी सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बलडोदिया ने मंदिर एवं धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के 68 सदस्यों की वैरिफिकेशन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए। 



उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने अपनी वैरिफिकेशन स्वयं उपस्थिति होकर सदस्यता संबंधित रसीद व अन्य दस्तावेज जांच अधिकारी को जमा कराए। सदस्यों की दो दिन चली वैरीफिकेशन प्रक्रिया में सभी सदस्यों का शांतिपूर्वक पूर्ण सहयोग रहा। 



वैरिफिकेशन संबंधित दस्तावेज की जांच के उपरांत चुनाव संबंधित कार्यवाही आगामी माह में शुरू की जाएगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें