Godda News: झारोटेफ कर्मचारियों ने हर हाल 62 साल का दिया नारा ।

झामुमो अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य

 गोड्डा:झारोटेफ गोड्डा  जिला इकाई द्वारा आयोजित कर्मचारी शक्ति समागम में  भारी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल ।लोहियानगर स्थित विवाह भवन में आयोजित कर्मचारी शक्ति समागम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रेमानंदन मंडल, झारोटेफ के उप महासचिव ब्रजेश भट्ट,प्रांतीय सचेतक मो इकबाल  धनबाद जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार सचिव सुभाष चंद्र कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद,संयुक्त सचिव सज्जाद आलम, चंदन कुमार, आशुतोष पांडेय kmजिला महिला अध्यक्ष मीणा सोरेन,जिला महिला सचिव जाहिदा खातून जिला उपाध्यक्षा प्रीति प्रिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों को जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने करीब  1000 के संख्या में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की  इतनी बड़ी संख्या इस बात की पुष्टि करती है वर्तमान सरकार के प्रति कर्मचारियों का विश्वास प्रबल है क्योंकि इसी सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया था और  इसी सरकार में झारोटेफ कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।झारोटेफ जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार और सचिव सुभाष चंद्र ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संवाद और समन्वय के पथ पर चल कर ही शिक्षकों को एम सी पी का लाभ,शिशु शिक्षण भत्ता और राज्यकर्मियों की सेवा काल 62 साल करने की प्रबल संभावना है ।उन्होंने 21 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित रैली के लिए कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रैली को सफल बनाने हेतु आह्वाहन किया है साथ ही प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया। सत्र 2024 _2025 में सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने  ठाकुरगंगटी प्रखंड  के प्रखंड अध्यक्ष पीयूष ठाकुर ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले महगामा प्रखंड अध्यक्ष  अब्दुल मनान हाशमी को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन  जिला प्रवक्ता अवध किशोर ठाकुर द्वारा किया गया।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें