Godda News: लोकमंच ने आशा भारती को दी भावभीनी श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रबल सहयोगी, आजाद हिंद फौज के सेक्रेटरी जनरल स्व. आनंद मोहन सहाय की पुत्री आशा सेन उर्फ आशा भारती उर्फ भारती चौधरी जो फौज की महिला विंग रानी झांसी रेजिमेंट की सेकंड लेफ्टिनेंट थीं के निधन पर  एक शोक सभा का आयोजन कर लोक मंच ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविवार शाम स्थानीय नेता जी नगर स्थित मदन निवास में आहूत शोक सभा में जहां मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने अपने श्रद्धा - संबोधन में आजाद हिंद फौज के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में आशा जी के योगदान के अलावा उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए अनेक संस्मरण को लोगों के बीच रखा वहीं मंच से जुड़े डॉ. वंशीधर मिश्र, डॉ. नूतन झा, सुरजीत झा, मनीष कुमार सिंह, दिवाकांत वत्स, अधिवक्ता उदय कांत शुक्ला, अखिल कुमार झा, नीतीश आनंद, डॉ. कृष्ण मोहन झा, डेजी देवी, ज्योति झा, नुपुर नंदिनी एवं खुशी ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें