- उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय शांति नगर मोहल्ले स्थित खबर संगम कार्यालय में झंडोत्तोलन एवं नंदलाल परशूरामका उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोड्डा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो उर्फ गांधी जी द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों और अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय गान गाया।
पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में गोड्डा जिले के कई पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इनमें संजीव झा उर्फ मुन्ना जी, संतोष कुमार भगत, रंजीत राठोर, मनोज कुशवाहा, अमरेन्द्र कुमार बिट्टू, अनंत कुमार झा, नवीन झा, मनीष कुमार टूट्टू, त्रिवेणी, शिवम गोस्वामी,
प्रीतम कुमार सहित कई पत्रकार शामिल थे।इसके बाद नंदलाल परशुरामका उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विभिन्न खेलों के सचिव एवं कला-संस्कृति के जिला समन्वयक सुरजीत झा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारों को मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में किशोर झा को नरेंद्र कुमार महतो, रामानंद गुप्ता को संजीव झा, इंद्रजीत तिवारी को मनोज कुशवाहा ने शाल एवं मोमेंटो देखकर सम्मानित किया इसके अलावा मुख्य अतिथि अजित सिंह को अमरेन्द्र कुमार बिट्टू तथा विशिष्ट अतिथि सुरजीत झा को संतोष भगत ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन मनीष कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।
विषय प्रवेश रंजीत राठोर ने किया जबकि परिचय संतोष कुमार भगत ने दिया। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक संबोधन में स्वतंत्र पत्रकारिता की महत्ता और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए संगठित होकर रहने की बात कही।
मनोज कुशवाहा ने भी अपने संबोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों की निष्ठा और समर्पण को रेखांकित किया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजीव झा ने किया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे सार्थक पहल करार दिया। मौके पर मौजूद पत्रकारों और आमंत्रित अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस और पत्रकार सम्मान को एक साथ जोड़ने की इस पहल को ऐतिहासिक बताया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें