रेवाड़ी सेक्टर-3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां, भजन संध्या और रासलीला ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, MC चेयरमैन पूनम यादव, IAS सुजान सिंह यादव तथा सीनियर एडवोकेट अमरजीत सिंह यादव ने शिरकत की। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।
यह आयोजन मंदिर कमेटी एवं सेक्टर-3 RWA के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन समिति में प्रधान यशपाल यादव, सतपाल यादव, परवीन शर्मा, बी.डी. यादव, सर्वसुख यादव, राजकुमार यादव, नरेंद्र यादव तथा अजीत यादव व सभी सेक्टर वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि जन्माष्टमी जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति और उल्लास से सराबोर दिखाई दिए।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें