Boarijor News: पत्नी और गांव के युवक पर अवैध संबंध का आरोप, पति ने न्याय की लगाई गुहार


ग्राम समाचार, बोआरीजोर। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ललमटिया कोयला खदान ईसीएल में कार्यरत सुशील मालतो पिछले 10 वर्षों से पारिवारिक विवादों और तनाव में घिरे हुए हैं। सुशील मालतो का आरोप है कि उनकी पत्नी ने केवल पैसों के लालच में उनसे शादी की और अब किसी और से संबंध बनाकर उनके परिवार को तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि घर में बच्चे होने के बावजूद उनकी पत्नी का रवैया परिवार बसाने वाला नहीं है। मालतो का आरोप है कि गांव के ही एक युवक मनोज लोहार उनके वैवाहिक जीवन में नासूर बन गया है।

सुशील के अनुसार, मनोज लोहार उनके ही क्वार्टर में रहता है और उनकी पत्नी के साथ गलत संबंध में लिप्त है। सुशील मालतो का कहना है कि जब भी वह इस मामले पर अपनी आपत्ति जताते हैं तो उनकी पत्नी उन्हें ही मारपीट कर जख्मी कर देती है।

उन्होंने बताया कि पहले भी उनके साथ हिंसा हो चुकी है, यहां तक कि उनका पैर भी तोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि जब वह न्याय की मांग को लेकर ललमटिया थाना जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी बीच रास्ते में फिर से उनके साथ मारपीट की गई और धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।

वर्तमान समय में सुशील मालतो बेहद परेशान और आहत हैं। वह लगातार अपने परिवार को बचाने और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ललमटिया कोयला खदान कर्मी सुशील मालतो 10 साल से लगातार पारिवारिक विवाद में फंसे, पत्नी व गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें