हरियाणा के भिवानी जिले में शिक्षिका मनीषा के साथ हुए जघन्य हत्याकांड के खिलाफ देश की जनता में भारी आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा और न्याय की मांग को लेकर जगह जगह धरना प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में नौजवान युवा संगठन कुतुबपुर द्वारा मनीषा हत्याकांड के विरोध में बीती शाम कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च बुद्धो माता चौक कुतुबपुर मोहल्ले से शुरू होकर नाई वाली चौक स्थित तुलाराम चौक तक निकाला गया। इस कैंडल मार्च में सैकड़ो की तादाद में युवा वर्ग और महिलाएं उपस्थित रही।

मनीषा हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर नारे लगाए। मनीषा के हत्यारे को फांसी दो, फांसी दो, मनीषा को न्याय मिलना चाहिए, न्याय मिलना चाहिए। कैंडल मार्च की अध्यक्षता वीर सिंह प्रधान संजय प्रधान ने द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ प्रदेश में बेटीयां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन महिला बहन बेटियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं सामने आती है। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के पश्चात भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे समाज में भारी रोज है। इस अवसर पर धर्मवीर, राजकुमार, सुभाष चंद्र, तुषार कुमार, जय, अश्वनी, साहिल, कर्मवीर, शुभम, प्रकाश गुर्जर, कमल, सचिन, राहुल, दीपक, संदीप, जगवती, सुषमा, बीना देवी, सुनीता देवी तथा पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं बावल शहर अम्बेडकर पार्क में मनीषा (लोहारू) शिक्षिका की निर्मम हत्या के विरोध में बावल में सायं 7 बजे बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठ नागरिक, हर समाज व हर वर्ग के लोगों ने इस निर्मम हत्या भर्त्सना की और हरियाणा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे बावल कस्बे में रोष स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया।
हरियाणा सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। मुख्या आक्रोश में सभी के मुख से एक ही नारा था "मनीषा को न्याय दो" और मनीषा के हत्यारों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए।
इस यात्रा में किसान नेता रामकिशन महलावत, ईश्वर महलावत, चौधरी देवी राम, दलबीर पूर्व पार्षद, नरेश महलावत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, दिनेश महलावत कमांडेंट, हेमंत चौहान, टिंडी पहलवान, सुमित महलावत, भूपेंद्र महलावत, जयपाल, साहिल, सरदार सिंह, महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, डॉ.एम .एल. रंगा. पूर्व मंत्री सहित बावल कैंडल मार्च में शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर बीती शाम शाम जिला शहर रेवाड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा मनीषा हत्याकांड प्रकरण पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया जोकि झज्जर चौक स्थित सतगुरु रविदास जी मंदिर से अंबेडकर चौक तक निकाला गया। समिति के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि एक 19 वर्षीय बहन की बहुत ही निर्मम तरीके से रेप करके हत्या की गई है एक सप्ताह बीतने को है पुलिस खाली हाथ है ये मनीषा की हत्या नही बल्कि पूरी व्यवस्था की भी हत्या है, सिस्टम का फेलियर है, जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने पूरे प्रकरण में प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मांग रखी कि जल्द से जल्द बलात्कारियों को गिरफ्तार करके उन्हें कम समय में ही फांसी पर लटकाया जाए, पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा तथा परिवार के एक अध्यक्ष को सरकारी नौकरी दी जाए। कैंडल मार्च में भीम आर्मी रेवाड़ी से जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौहान, जिला प्रभारी राहुल मालाहेडा, ब्लॉक अध्यक्ष बावल रोहित भाटिया, जिला प्रभारी ग्रामीण चंदन सिंह मेहरा, मीडिया प्रभारी विशाल बोडवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, विजय सिंह सैनी, जगदीश यादव, रविंद्र सिंह, दीपक गोठवाल, साहिल गिल समेत काफी लोग मौजूद रहे।
Editor -
राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें