Rewari News :: वन विभाग कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में वन विभाग कार्यालय परिसर में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया गया

वन कर्मचारी संघ रेवाड़ी (सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के द्वारा संजय वन रक्षक इंचार्ज कुंड बीट पर दिनांक 21/8/2025 को अवैध रूप से सरकारी जंगल में खनन करने वाले अपराधिक गिरोह के द्वारा जानलेवा हमला किया गया है इसके विरोध में DFO कार्यालय रेवाड़ी में विरोध सभा कि गई जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार राज्य वरिष्ट उप प्रधान ने की एवं मंच का संचालन अनिल कुमार प्रधान के द्वारा किया गया , कर्मचारी के ऊपर जानलेवा हमले कि प्रथम सुचना कर्मचारि नेताओ ने सम्बंधित पुलिस थाने में दर्ज कराई थी जिसका FIR नः 277/ दिनांक 22/8/2025 सम्बंधित थाने के मुताबिक रिकार्ड में दर्ज है जब कर्मचारी नेताओं ने दोषियों के खिलाफ दर्ज कि गई FIR कि कापी ली गई तो उसमें पाया गया कि कर्मचारी पर जो जानलेवा हमला गिरोह के द्वारा किया गया था  कर्मचारी के सर में जो हेड इंजरी हुई है उससे साफ ज़ाहिर होता है कि वारदात  कत्ल करने के इरादे से कि गई है इसके साथ - साथ कर्मचारी के सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया लेकिन सम्बंधित पुलिस थाने के द्वारा कातिलाना हमले को देखते हुए भी कत्ल कि धाराएं नही लगाई गई है, इससे वन विभाग कर्मचरियों में भारी रोष और आक्रोश कि स्थिति बनी हुई है कर्मचारी नेताओ ने साफ साफ शब्दो में DFO रेवाड़ी को कहा कि आप विशेष रूप से इस मामले में अपना हस्तक्षेप करे और अपना कर्तव्य निभाते हुए एसपी महोदय सम्बंधित पुलिस स्टेशन को दोषियों के अपराध के मुताबिक धाराएं लगवाई जाये और जो दोषी आज तक पुलिस के द्वारा अपनी ड्यूटी ठिक प्रकार से न निभाते हुए अभी तक आरोपियों कि गिरफ्तारी नही हुई है उनको तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करें और इस आपराधिक गिरोह के मुखिया वरुण पुत्र विजय पाल निवासी मनेठी से अपराधियों के बारे में गहनता पूछताछ कर तुरंत प्रभाव से उनके सभी ठिकानों पर एक पुलिस टिम नियुक्त कर दबिश दी जाए।



इस दौरान सभा में निम्न लिखित कर्मचारी नेताओ ने वन विभाग संघ रेवाड़ी को सम्बोंधित किया। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रेवाड़ी धनराज, सीनियर वरिष्ट सर्व कर्मचारी संघ प्रधान सुमित्रा, कमल यादव  भारतीय वन विभाग कर्मचारी नेता, मोहन लाल बावलियां ब्लाक प्रधान सर्व कर्मचारी संघ बावल, पूर्ण सिंह नगर पालिका इकाई रेवाड़ी, राम कुंवार CITU जिला प्रधान रेवाड़ी, जगदीश वन मजदूर यूनियन जिला रेवाड़ी, सुनीता वन मजदूर यूनियन हरियाणा राज्य खजांची इसके साथ साथ अध्यक्ष महोदय ने  मंच का संचालन करते हुए अपने संयुक्त बयान में कहा कि यदि दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार नही किया जाता है और कातिलाना हमले (इरादा ए कत्ल) को मध्य नजर रखते हुए पुलिस के द्वारा धारा नही लगाई जाती है तो निश्चित आने वाले समय में इस धरने को अनिश्चित काल तक तब्दिल कर दिया जाएगा और साथ लगते हुए जिलों के कर्मचारी इसके उपरांत पूरे हरियाणा राज्य के कर्मचारी यहा एकत्रित होकर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे क्योंकि जब तक अपराधियों को सजा नही दी जाती है तो आए दिन ऐसी और घटनाएँ प्रदेश में सामने आएंगी और कोई भी कर्मचारी भय के इस माहोल में कार्य नही कर पाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें