रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी की बोलनी मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह की अध्यक्षता में गोल्डन विला में भाजपा ज़िला कार्यकारिणी की सदस्य नेहा शर्मा के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक को चार अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता सिंह राम महलावत ने सेवा पखवाड़ा और पंच परिवर्तन के तहत महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके बाद, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और प्रत्येक बूथ पर नियमित कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर पर निहित है, और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं।
मंडल प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद, सावन सेनी ने "मन की बात" और "सरल ऐप" के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरल पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझाया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं और पोर्टल का सही उपयोग कर जनसंपर्क को सशक्त बनाएं।
इस बैठक में नेहा शर्मा ने मंच का संचालन किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों को जनआंदोलन के रूप में बदलने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि आमजन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
इस अवसर पर अनुकूल शर्मा, रविकांत कौशिक (मंडल महामंत्री) हनुमान छावड़ी, वीर सिंह (सरपंच), नागेंद्र भारद्वाज, कुशुमलता, सरिता गोयल, पूनम, पुष्पा, नरेश कुमार (मंडल सचिव), निहाल सिंह (महामंत्री, एस.सी. मोर्चा), प्रवीन यादव (एडवोकेट), जितेंद्र कुमार, सचिन यादव, शिशुपाल, मीर सिंह (सरपंच), वेदराम कसाना, प्रकाश, रामरती, अंजु, हरीश, पवन कुमार, निहाल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें