Bhagalpur News:भाजपा नेता अर्जित चौबे के संरक्षण में विश्व गुरु भारत दौड़ रन फॉर भारत आयोजित


ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधान सभा डॉ अर्जित शाश्वत चौबे के संरक्षण में गुरुवार को जय प्रकाश मैदान भागलपुर से विश्व गुरु भारत दौड़ रन फॉर भारत 2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस मौके पर अर्जित ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मिशन वन्देमातरम के द्वारा स्थानीय जय प्रकाश मैदान (सैंडिस कंपाउंड) में छठे वर्ष अखंड भारत हेतु विभाजन विभीषिका में काल कवलित हुए देश के नौनिहालों, देश के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, जे पी सेनानियों के समर्पण को प्रणाम करने के उद्देश्य से आज 14 अगस्त को आजादी के 79वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई थी। अर्जित चौबे के संरक्षण में भागलपुर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों, डिफेंस अकादमी एवं सामाजिक संस्थानों के कार्यकर्ता, विद्यार्थी, पूर्व सैनिक एवं शहर के गणमान्य भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए एक साथ तिरंगा लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में जन जागरुकता हेतु हजारों की संख्या में दौड़े।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता चंदन ठाकुर ने बताया कि भागलपुर के दर्जनों शैक्षणिक संस्था, डिफेंस अकादमी के सैकड़ों छात्रों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया। विभिन्न संस्थानों के प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता में दिलीप मिश्रा, विपिन शर्मा, विपुल सिंह, राजकिशोर गुप्ता,अमित ट्विंकल, दीपक शाह, कुर्बान शेख, दिनेश मंडल, देवन पांडे, सुधीर चौधरी, नीरज चौधरी, राहुल चौहान, सौरभ तिवारी, दीपक कुमार, उमा भूषण तांती, आशीष पांडे, रानू सोलंकी, लव कुश, चेतन चौबे, गौतम चौबे, मनोज हरि, संजय हरि, अभिषेक सोलंकी, दिवाकर सोलंकी, चाहत शुक्ला, मंदार कुमार संचालक मंदार फिजिकल अकैडमी, मनदीप कुमार संचालक टारगेट फिजिकल अकैडमी, अमीर यादव संचालक समर्पण फिजिकल अकैडमी, रितेश चौबे संचालक वी केयर एवं उनकी पूरी टीम समेत सैकड़ो देशभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक अर्जित, संयोजक चंदन ठाकुर के अलावा, देवकुमार पांडे, सुधीर चौधरी, दिनेश मंडल, संजय हरि, पूनम भगत, अभिषेक आनंद, पप्पू तांती, सोमनाथ शर्मा, आशीष पांडे, संजय भगत, राजू श्रीवास्तव, संजय भट्ट, दीपक साह, रूपेश राठौर, कुर्बान शेख, मोहित सिंह, गौतम चौबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें