किंगडम आफ थाईलैंड के बैंकाक में 57वीं एशियन तथा 19वीं साउथ ईस्ट एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस चैम्पियनशिप 18 से 25 अगस्त तक वर्ल्ड एवं एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के अध्यक्ष दोपक पाल चुआ के सानिध्य में तथा थाईलैंड बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस एसोसियेशन के अध्यक्ष सुगरी सुपावारिकुल एवं उनकी टीम द्वारा सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में वुमैन्स टीम चैम्पियनशिप में थाईलैंड प्रथम, वियतनाम द्वितीय, मंगोलिया तृतीय तथा मैन्स टीम चैम्पियनशिप में थाईलैंड प्रथम, भारत द्वितीय तथा मलेशिया तृतीय स्थान पर रहा। मोस्ट इम्प्रूवड एथलीट अवार्ड मलेशिया के मलेयुरा डोराजिम्मी ने जीता। बैस्ट पोजर अवार्ड व ओवरआल साउथ ईस्ट एशियन बाडी बिल्डिंग चैम्पियन म्यमांर के चैन माई ने जीता।
यह जानकारी देते हुए एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने बताया कि मि. एशिया 2025 का खिताब भारत के अरशान खान ने जीता। प्रतियोगिता में एशिया के देशों की टीमों ने हिस्सा लिया तथा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को जाग्रत करने के लिए विशेष रुप से एन्टी डोपिंग सेमिनार आयोजित किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें