रेवाड़ी की प्रमुख सामाजिक संस्था जन जागृति मंच ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से लोगों को अनेक प्रजाति के 100 से ज्यादा पौधे वितरित किए तथा शहर की कई कॉलोनियों में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।
इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने कहा कि आज तेजी से रहे औद्योगीकरण व अंधाधुंध पेड़ों के कटाव के चलते प्रदूषण भी उसी गति से बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि हमारे शरीर मे अनेक तरह की बीमारियां पनप रही है।
हवा भी प्रदूषित हो रही है, जिसके चलते खुली हवा में सांस लेना भी दूर्भर हो गया है। उन्होंनें कहा कि आज देशभर में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मां हमे जीवन देती है, वैसे ही पौधे भी हमे जीवन देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की।
इस मौके पर मंजू शर्मा, विजय यादव, प्रेम मेहरा, रोहतास, उदयवीर ,चंद्रहास, वीरेंद्र, अनु, शालू शर्मा व अजीत कुमार सहित संस्था के सभी सदस्यों ने योगदान दिया।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें