Bhagalpur News:प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता आयोजित, एथलेटिक्स, कबड्डी और साइकिलिंग की हुई प्रतियोगिता


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरनौध में बुधवार को प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 और अंडर 16 बालक बालिका वर्ग के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी, साइकिलिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। पहले दिन मध्य विद्यालय अगरपुर के बच्चे छाए रहे। अंडर 16 बालक वर्ग लंबी कूद प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के अखिलेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे, जबकि 60 मी दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के सूरज पासवान प्रथम, 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिच्छो के प्रभास कुमार प्रथम, 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के शिवम कुमार प्रथम और साइकिलिंग रेस 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के आशीष कुमार प्रथम स्थान पर रहे।

वहीं बालिका वर्ग अंदर 16 लंबी कूद प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर की रजिया खातून प्रथम, 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अगरपुर की गुलबस फातिमा प्रथम, 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर की फरहीन फातिमा प्रथम और 5 किलोमीटर साइकिल रेस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय मुक्तापुर की रश्मि कुमारी प्रथम स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग अंडर 14 लंबी कूद प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के हिमांशु कुमार प्रथम, 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के सूरज पासवान प्रथम स्थान, 600 मी दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय गरहोतिया के विश्वकर्मा कुमार प्रथम स्थान और 3 किलोमीटर साइकिल रेस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अगरपुर के अभिषेक शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अंडर 14 लंबी कूद बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय मुक्तापुर की मानसी कुमारी प्रथम, 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय काशील की दीपशिखा प्रथम, 600 मी दौड़ प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय डहरपुर की अमरून निशा प्रथम और 3 किलोमीटर साइकिल रेस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय तरछा की मनीषा कुमारी प्रथम स्थान पर रही।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केशरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास, चित्तरंजन कुमार प्रधानाध्यापक गोवर्धनपुर और मुकेश आनंद प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय अगरपुर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संजय कुमार सिंह प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सारथ, शिक्षक विनय कुमार, पुरषोत्तम कुमार, एकाउंटेंट विजय कुमार, अमित कुमार बीआरपी, आदेश कुमार और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें