Rewari News :: मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गौ भक्त सोनू सरपंच के नाम से चौक का उद्घाटन करने पर समिति ने सीएम का आभार जताया

संयोजक सम्मान समिति रविन्द्र आशावादी ने बताया कि गौ रक्षक शहीद देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच फिदेडीं के नाम चौक का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया। शिलान्यास के उपरांत परम गौ भक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, डॉक्टर अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार, लोकप्रिय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रेवाड़ी, अनिल यादव विधायक कोसली, डॉक्टर कृष्ण कुमार विधायक बावल व भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने गौ रक्षक शहीद सोनू सरपंच के चौक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि विश्व की पहली गौशाला रेवाड़ी में है, ओर संयोग से विश्व का पहला गौ रक्षक चौक भी रेवाड़ी में बनने जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो : गौ रक्षक का बलिदान - याद कर रहा हिदुस्तान। समिति सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के सहयोग के लिए राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, आरती सिंह राव कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार, रेवाडी विधायक लक्ष्मण सिंह, पूनम यादव चेयरपर्सन नगर परिषद एवं नगर परिषद के सभी पार्षदों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

     


     

आशावादी ने बताया कि संयोजक गौ रक्षक शहीद देवेंद्र यादव फिदेडी उर्फ सोनू सरपंच-सम्मान समिति रेवाड़ी ने सभी सरपंच, 36 जाति बिरादरी, सफाई योद्धा, सामाजिक, धार्मिक व साक्षणिक संस्था, महिला शक्ति, युवा मंडल, गौशाला, गौ रक्षादल, गौ उपचार शाला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल, हिंदू युवा वाहिनी, हमारा परिवार, पतंजलि, व्यापारियों, सैनिकों, किसानों, अधिकारीयों, कर्मचारीयों, नेहरू युवा मंडल व नागरिक आदि का भी सहयोग के लिए आभार जताया है।


विहिप जिला मंत्री एवं समिति सदस्य राजकुमार यादव ने बताया कि हम सभी गौ रक्षक शहीद सोनू सरपंच की माता कौशल्या देवी व पिता शीशराम यादव के चरणों मे नमन करते है कि उन्होंने अपने घर मे भगत सिंह जैसे योद्धा बच्चा दिया जिसने हजारों गौ माताओं की रक्षा करते हुये अपने प्राण न्योछावर कर दिए। समिति के विशेष सदस्य जिनकी इस मुहिम में विशेष भूमिका रही उनमें राधे श्याम मित्तल, शिव कुमार थानेदार, श्याम सुंदर, दलीप शास्त्री, तुलाराम यादव, अनिल आर्य,दया राम आर्य, मनोज सरपंच बालियर कंला, हेडमास्टर जितेन्द्र, अमित पूर्व पार्षद, रोशन लाल आर्य, लाल सिंह सरपंच फिदेडीं, राजकुमार चैयरमेन कतोपुरी, अजय हिन्दू, प्रदीप डागर, रविन्द्र यादव, राकेश, रोहित, सोनू पंच गुरावडां, सूर्यकांत यादव, ईश्वर सिंह, अमन सिंह, रवि देव यादव, दयानंद बव्वा आर्य, मतवाल नंबरदार, प्रथम अग्रवाल, ओ पी अग्रवाल, नवीन, रोहित कंवर सिंह सोनी, लालचंद जी, अभय सिंह नंबरदार, जयप्रकाश, राजेश, राहुल, मुकुल हनी गोविंद चंद, भानु मित्तल, लाखन सिंह एवं अन्य गणमान्य रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें