Rewari News :: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने पौधारोपण कर सफाई अभियान का आयोजन किया गया

रेवाड़ी, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 5 जून से शुरू हुआ पौधारौपण कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलता रहेगा।



इस अवसर पर वंदना पोपली ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को पूजनीय माना गया है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण देने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायाब सैनी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन भी पर्यावरण को बचाने में अपनी भागीदारी कर रहें है। कार्यक्रम के दौरान छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही, उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। वंदना पोपली ने आगे कहा कि भाजपा की ओर से जिले भर में इस प्रकार के पौधारोपण अभियान को नियमित रूप से चलाया जाएगा और लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर हिमांशु पालीवाल, गौरव शर्मा, प्रवीन शर्मा, धीरज यादव, सत्यपाल धुपिया, दलीप कुमार सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आज रेवाड़ी के सेक्टर-3 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के भाजपा प्रदेश सह-संयोजक अभिमन्यु राव ने किया।



सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सड़क, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभिमन्यु राव ने कहा कि “स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में योगदान दें।” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने और पौधारोपण के लिए प्रेरित भी किया गया।

अभियान के दौरान राव ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया और कहा कि “स्वच्छता सिर्फ एक दिन का संकल्प नहीं बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है।” इस अवसर पर प्रवीण शर्मा जिला सचिव सुमन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें