Godda News :योग प्रतियोगिता में गोड्डा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।


   गोड्डा: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय झारखंड कार्यक्रम के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोड्डा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते  हुए अंडर 17 बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में साहिल कुमार ,आशीष कुमार ,हिमांशु राज और कर्ण कुमार ने सिल्वर मेडल जीत कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर गोड्डा जिला का नाम रोशन किया है। उक्त प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में आयोजित हुई थी।खिलाड़ियों के साथ गए प्रशिक्षक अमर कुमार रजक और संगीता टुडू ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा शिक्षको अजय कुमार राय ,धर्मेंद्र प्रसाद साह,महानंद यादव,अनंत कुमार यादव ,नीरज कुमार सिंह,सुशील कुमार सिंह,हर्षवर्धन कुमार साहब,सनी भारती,संजीव रंजन,संतोष शर्मा ,प्रशांत सिंह,नीरज कुमार,राजेश कुमार यादव,नीरज कुमार सिंह,किशोर कुमार ठाकुर,अंजर अहमद , जहीर आलम, जहीर अब्बास,संजय सोरेन ,अनुपम मिश्रा , शशिकांत शर्मा ,जितेंद्र कुमार चौबे,सूर्यनाथ ,कुमार गौरव चौधरी,सोनी कुमारी ,जयशंकर सिंह,रंजन यादव,अशोक यादव,भावेश कुमार ,शेखर कुमार,संजीव तिवारी ,अतुल राय ,बच्चन सिंह, ललन कुमार ,सुशील दास, राजेश पांडे ,सुनील पांडे ,विनय महतो,सावित्री सोरेन,अनिल कुमार हांसदा ने बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें