Rewari News :: भारतीय जनता पार्टी धारुहेडा मंडल द्वारा "ऑपरेशन सिन्दूर तिरंगा यात्रा" का भव्य आयोजन किया गया

रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी धारुहेडा मण्डल के तत्वावधान में ऑपरेशन सिन्दूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, वीर जवानों के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को समर्पित की गई। 



यह यात्रा भारतीय थल, जल और वायु सेना के अदम्य साहस व पराक्रम के लिए ओर पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद करने के लिए रेवाड़ी की देवतुल्य जनता द्वारा धन्यवाद के रूप में भी समर्पित थी। यात्रा का प्रारंभ *ज्योति बाई फुले पार्क* सेक्टर 4 से भगत सिंह चौक पर सामापन हुआ।



यह यात्रा माँ भारती के वीर सपूतों के बलिदान, उनके पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए निकली गई। बड़ी संख्या में आए जनसमर्थन को भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया ने सभी देशभक्त नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से यात्रा में सहभागिता निभाने के लिए धन्यवाद रूपी नमन किया। उन्होंने कहा, *"यह यात्रा देश के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। हर भारतीय को तिरंगे के गौरव के साथ इसमें जुड़ना चाहिए।"

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें