Ranchi News: 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले 11 अप्रैल को मध्यवर्ती जिले तथा 12 अप्रैल को उत्तर पूर्वी जिले में बारिश होने की संभावना



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  निम्न दबाव के कारण बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे रांची में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। यहां का तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री था जो घटकर बुधवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला- खरसावां, मध्यवर्त्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग तथा उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में हल्‍की बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अप्रैल को राज्य दक्षिण, मध्य और उत्त‍र-पूर्वी भागों में कही-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्‍त की गई है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें