![]() |
मसलिया के अजमेरी गांव में हवन यज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु |
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के अजमेरी ग्राम में सप्तदिवसिय श्री शिव महापुराण कथा का समापन सोमवार को हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ हो गया। वृंदावन से पहुंचे आचार्य ने मुख्य यजमान विवेकानंद यादव व मीणा कुमारी को वैदिक मंत्रोच्चारण कराते हुए अनुष्ठान की पूर्णाहुति दिलाई। महामृत्युंजय मंत्र से गोघृत व समिधा डालते हुए अन्य श्रद्धालुओं को भी हवन कराया। ग्रामीणों ने बताया कि अजमेरी ग्राम के बालाजी मंदिर प्रांगण में विगत पांच वर्षों से लगातार भागवत कथा श्रीराम कथा व शिव महापुराण कथा का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें समस्त गांव के ग्रामीणों का सहयोग बढ़ चढ़ कर मिल पाने के कारण संभव हो पा रहा है। यज्ञ करने वालों में सभी वर्ग के महिला पुरुषों ने भाग लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें