Rewari News :: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संगठनों ने माल्यार्पण कर याद किया

रेवाड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। संगठनों ने मीरपुर यूनिवर्सिटी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की चेयर स्थापित करने की मांग की।



रेवाड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती आजाद हिंद फौज स्वतंत्रता सेनानी परिवार संगठन द्वारा मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष पार्क बड़ा तालाब रेवाड़ी में किया गया। आजाद हिंद फौज के जिला प्रधान प्यारेलाल ने 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पूरे भारतवर्ष में छुट्टी करने का भारत सरकार से अनुरोध किया ताकि नेताजी के प्रति पूर्ण राष्ट्र समर्पित हुए और आज की युवा पीढ़ी को भी उनके आजादी के योगदान के बारे में ज्ञात हो। प्रोग्राम में आजाद हिंद फौजी सैनिकों के परिवारों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि स्वामी संपूर्णानंद महाराज तथा संगठन के संरक्षक डॉक्टर सुरेखा यादव, डॉक्टर फतेह सिंह यादव मौजूद रहे।



इसके अलावा प्रगतिशील साहित्यिक सांस्कृतिक मंच, डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन समेत शहर के अन्य सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिसमें मुख्य रूप से मनोज यादव रिटायर्ड ईओ, कॉमरेड राजेंद्र सिंह, हरिओम रिटायर्ड मुख्याध्यापक, कैलाश चंद, रणबीर सिंह, अजय सिंह, पारस, रणबीर सिंह, पवन कुमार, राजकुमार जलवा बीईओ, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सिंह रोहिल्ला रघबीर सिंह सांबरिया प्यारेलाल मैनेजर सुमन देवी, सुरेंद्र मैनेजर, बिजेंद्र, भगत सिंह संभरिया विचार रखे। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत आज भी अधूरा है। नेता जी आजादी आंदोलन में जाति, धर्म व संप्रदाय की दीवारों को समतल करते हुए देश की जनता को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ देश की जनता को एक माला में पिरोया था। परंतु आजादी के बाद सता के भूखे नेताओं ने शोषक वर्ग के हित में माला के मणियों को बिखेर दिया जिसे फिर से पिरोने की जरूरत है और जुल्म अत्याचार शोषण, भेदभाव के खिलाफ एक जुट होने की जरूरत है। सरकारों ने पाठ्यक्रमों से नेता जी जीवन संग्राम को हटा दिया। संगठनों ने मांग की आईजीयू मीरपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर स्थापित की जाए। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति