Rewari News : भाजपा एससी मोर्चा ने बहन आरती राव का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की पुत्री एवं भाजपा नेत्री आरती राव के जन्मदिन पर रेवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन। भाजपा एससी मोर्चा तथा वाल्मीकि जन कल्याण संगठन की ओर से पौधारोपण कर एवं लड्डू बांटकर आरती राव का जन्मदिन मनाया गया।



गुरुग्राम लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव के जन्मदिन पर रेवाड़ी में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राव समर्थकों ने केक काटकर और पौधारोपण कर बहन आरती राव का जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में आरती राव के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा और वाल्मीकि जन कल्याण सभा की ओर से पौधा रोपण कर और लड्डू बांटकर आरती राव का जन्मदिन मनाया। 



भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि के नेतृत्व में राव समर्थकों ने मुक्तिवाड़ा स्थित मंदिर परिसर में एक पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रोहतास वाल्मीकि पूनम तथा बीना देवी आदि ने कहा कि आज बहन आरती राव के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से एक पौधा लगाकर पेड़ लगाओ मुहिम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत एससी मोर्चा की ओर से प्रत्येक जिले में सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 



रोहतास वाल्मीकि ने बताया कि आने वाले दिनों में रेवाड़ी, पलवल एवं नूह जिले में पौधे लगाकर उनकी देखभाल कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर उनकी ओर से बहन आरती राव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर एससी मोर्चा महामंत्री मनोज कुमार, मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र मोरवाल, मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ताराचंद कोहली, बीना देवी, महिला विंग की उपाध्यक्ष पूनम देवी, पुष्पा देवी, सोना देवी, प्यारेलाल, संतलाल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वाल्मीकि जनकल्याण संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें