Godda News: अधिवक्ता दंपति ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री बालिका उच्च विद्यालय में बांटे 125 पौधे




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  अखिल विश्व गायत्री परिवार, गोड्डा के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी बहन अधिवक्ता मंजू साहू एवं अधिवक्ता बिपिन कुमार साहू के वैवाहिक वर्षगांठ पर बुधवार को उनके द्वारा विशेष पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिवक्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री बालिका उच्च विद्यालय, गोड्डा में 125 फलदार पौधों का वितरण किया गया। पौधा वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने जन्मदिन एवं विवाह दिवस पर पौधा वितरण एवं पौधरोपण करती हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आज इस विद्यालय के सभी छात्रों को पौधा वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि गायत्री परिवार द्वारा अब तक पूरे देश में 50 हजार पौधों का वितरण किया चुका है। वहीं विद्यालय में पौधा वितरण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों ने विद्यालय की प्राचार्या नूतन दीदी का आभार व्यक्त किया। वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार, गोड्डा के तरफ से दंपत्ति को सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन के लिए गुरुसत्ता से प्रार्थना और ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

अमरेंद्र कुमार सिंह (बिट्टू):-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें