Rewari News : DLSA व एक कदम मानवता की ओर संस्था के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

रेवाड़ी में डालसा व एक कदम मानवता की ओर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण अभियान। 



सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। वर्तमान में हो रहे पर्यावरण में बदलाव के दुष्परिणाम हम भुगत रहे है ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे। 

संस्था के अध्यक्ष राकेश भार्गव ने कहा कि जलवायु में परिवर्तन बिगडते पर्यावरण का सूचक है। जोकि चिंताजनक है।यदि आज हम नही जागे तो इस से भी बुरे परिणाम देखने को मिल सकते है। 



संस्था संस्थापक प्रियंका यादव ने बताया कि हमारा यह अभियान लगातार पांच दिन तक जारी रहेगा। जिसके तहत आज दिल्ली रोड़ स्थित हैरिटेज पाइंट पर पौधारोपण किया गया। वर्तमान में बढ़ता हुआ तापमान और भीषण गर्मी का कारण वृक्षों का अभाव है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने होंगे।

अधिवक्ता अंजलि ने इस मुहिम में जुड़ने के लिए सभी का आभार जताया। एन. एस. एस. मीरपुर के स्वयं सेवकों, वन विभाग, अनुज भार्गव, शिवकुमार यादव, सचिन इंजीनियर, मुकेश सुल्तानिया, अमन यादव का विशेष सहयोग रहा। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें