Pakur News: जो चोर होगा जेल तो वही जाएगा- बाबूलाल मरांडी


ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- पाकुड़ जिले के महेशपुर में: आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में शुक्रवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए कमल खिलाने के उद्देश्य से कमल का फूल भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करते हुए कार्य करें। अबकी बार 400 पर नारे के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में सशक्त हो जाए। हर एक बूथ जीतने का प्रयास करें। बूथ जितना मतलब चुनाव जीतना है।

कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने के बाद। उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहां की एक तरफ विपक्ष आदिवासियों को लेकर राजनीति कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों का 600 बीघा जमीन हड़पने का काम किया है। उन्होंने कंहा की यहां के जनता भाजपा को वोट देकर जिताए। उसके बाद हेमंत सोरेन के पास से 600 बीघा अवैध जमीन को छीनकर यंहा के 100 युवाओं के बीच छह-छह बीघा करके बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सिर्फ देश को एवं गरीबों को लूटने का काम किया है। हेमंत सोरेन से लेकर आलमगीर आलम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यह दोनों नेता यहां के बालू, कोयला एवं पत्थर को चोरी किया है। आलमगीर आलम एवं हेमंत सोरेन दोनों मिलकर संथाल परगना के बड़े-बड़े पहाड़ों को बीना लीज का ही खोद डाला। दोनों ने मिलकर हजारों- हजार करोड़ रूपया कमाया है। जो गलत करेगा जो चोर होगा जेल तो वही जाएगा ना। आलमगीर आलम के नौकर के पास करोड़ों रुपया बरामद हुआ है। इसके अलावे यहां का रुपया आलमगीर आलम बांग्लादेश तक भी भेजता है। यह लोग राज्य की तरक्की नहीं बल्कि अपना झोला भरने का तरक्की खोजता है। आज ब्लॉक से लेकर आंचल एवं थाना में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। झारखंड राज्य को अलग दर्जा मिलने का कार्य सिर्फ भाजपा ने ही किया है। अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है जो आज झारखंड राज्य अलग हुआ है। अपने आप को आदिवासियों का हितेषी कहने वाले लोगों ने कभी भी झारखंड राज्य के लिए लड़ाई नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि जो चोर है वह तो जेल जाएगा ही। अभी तो और भी बाकी है। उन्होंने कहा कि ईडी के द्वारा करोड़ों करोड़ों रुपया बरामद किया जा रहा है तो इंडी गठबंधन के नेताओं ने भाजपा के ऊपर आरोप लगता है। इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है। अगर चोर चोरी करेगा तो उसको तो पुलिस पकड़ेगी ही ना। उन्होंने कहां की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। भाजपा के काल में ही गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। कांग्रेस, आरजेडी, टीएमसी, समाजवादी पार्टी उनके नेताओं ने सिर्फ देश को कमजोर करने का काम किया है। जनता को गुमराह करने का काम किया है। उक्त सम्मेलन को राजमहल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी, छत्तीसगढ़ के समरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, दुर्गा मरांडी के अलावे अन्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पांचू सिंह, जयसेन बेसरा, साधन झा, शर्मिला रजक, शीला रानी हेम्ब्रम, अमित अग्रवाल, नरेन साहा, सुरेंद्र भगत, विजय भंडारी, तपन मंडल के अलावे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

राजेश पांडेय, संवाददाता पकुड़:-



फोटो :

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें