Godda News:भाजपा कार्यालय में नगर में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं की हुई बैठक


ग्राम समाचार, गोड्डा (झारखंड)।  आज भाजपा कार्यलय में नगर में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर संयोजक प्रीतम गाडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर में निवास करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ता अपस्थित हु।जिसमे श्री गाडिया ने बैठक में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और सभी नगर के लोगो और कार्यकर्ताओं के पास पहुंचने की बात की जिसका जिम्मा सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ लिया। जिसमें टोली बनाकर नगर में घर-घर घूमने का निर्णय लिया गया ।नगर के प्रभारी दिलीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया की सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाएं। एवम अपने वार्ड में भ्रमण करें। भारतीय जनता पार्टी के माहामंत्री कृष्ण कनहैया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए आह्वाहन किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल दुबे जी ने सभी कार्यकर्ताओं को सभी वार्ड में जाने का सुझाव दिया।गप्पू सिन्हा ने हमारे सांसद निशिकांत दुबे जी के कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। एवम् संकल्प ले के सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए 15 दिन नगर में मजबूती  से लगने की बात कही। गौरी शंकर चौबे ने भाजपा का  गीत गा कर कार्यकर्ताओ मे जोश भरा।

मंच का संचालन नगर महामंत्री प्रेमजीत  जी साह ने किया एवं धनयवाद ज्ञापन रक्षित कश्यप ने किया है।बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा  डोली गुप्ता जिला उपाध्यक्ष लिलसी हेमभ्रम,परिणीता झा नगर उपाध्यक्ष विनोद मंडल मणि कुमार,अमन गुप्ता,अजय साह, रूपेश कुमार, हसीम अंसारी, विक्की साह, संगीता शाह, सुंदर मनि देवी, बबिता मोदी, अंजना झा, किशोर पंडित, सुजित कुमार झा,सीताराम रावत,शिवेश वर्मा, सुजित दुबे,परमानंद गुप्ता, विजय कुमार साह, सुबोध मंडल, दिनेश रामानी, शशी झा, धरमेंद्र पंडित, मनीष कुमार, देवेंद्र पंडित, सुमित राज, ऋतु सिंह,नागोरी देवी, गीता देवी, गीता झा, प्रमोद कुमार झा,मोहित कश्यप सन्नी पूर्वे, त्रिदेव कुमार सिंह, शिवराम जयसवाल, नजमूल हुदा,अशोक कुमार,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता अपस्थित थे।

-ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें