Dhanbad News: गजलीटांड़ में उपद्रवी युवकों ने स्थानीय पुलिस पर बोला हमला

ग्राम समाचार, धनबाद।   धनबाद के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के गजलीटांड़ में उपद्रवी युवकों ने स्थानीय पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस पर युवको ने पत्थर, लाठी और डंडे से हमला किया। जवाब में पुलिस ने भी युवकों पर जमकर लाठियां भांजी। हमले में पुलिस के कई जवान आंशिक रूप से घायल हुए है। इस दौरान पुलिस वाहन को भी उपद्रवियों ने पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर जोगता, तेतुलमारी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ दिया। वहीं हमला करने वाले युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बताया जा रहा है कि गजलीटांड़, पासीटांड और मालकेरा को जोड़ने वाली कतरी नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान निर्माण कार्य कर रहे संवेदक से स्थानीय युवकों ने रंगदारी की मांग की। जिसको लेकर विवाद हो गया। मौके पर स्थानीय लोग पहुँच गये। युवकों ने पुल निर्माण का काम रुकवा दिया दिया। जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। सूचना पाकर अंगारपथरा पुलिस मौके पर पहुँच युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक पुलिस से ही उलझ गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

उपद्रवियों की संख्या अधिक होने के कारण जवान वहां से जान बचाते दिखें। उसके बाद युवकों ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में सूचना पाकर जोगता, तेतुलमारी सहित कई अन्य थाना की पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को वहाँ से खदेड़ा। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट, धनबाद।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें