Godda News: अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन प्रदीप यादव सहित कुल 6 लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र, अब तक कुल 18 लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र


ग्राम समाचार, गोड्डा (झारखंड)।   गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी  सह उपायुक्त गोड्डा  जिशान कमर ने बताया कि आज 08.05.2024 को अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन नाम-निर्देशन के लिए कुल 06 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा तथा इस प्रकार अब तक कुल 18 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है, जिसका विवरण निम्नवत है :-

  1. नाम-प्रदीप यादव, पिता- स्व० अशोक प्र० यादव, ग्राम- बोहरा, पो०-सरबा पोड़ैयाहाट, गोड्डा (पार्टी-इंडियन नेशनल कांग्रेस)
  2. नाम- ज्ञानेश्वर झा, पिता- स्व० पुणेश्वर झा, ग्राम-पोखना टील्टा, पं. बी. एन झा पथ, पो०-देवघर, जिला- देवघर (पार्टी- जागरूक जनता पार्टी)
  3. नाम-कुमारी डिलेश्वरी, पिता- सुनील कुमार, ग्राम-पो०-अमौर, थाना- बलबड्डा, मेहरमा, गोड्डा (पार्टी- अंबेडकर शहीद पार्टी इंडिया)
  4. नाम- अभिषेक आनंद झा, पिता-अरूणानंद झा, पता- पोखना टील्टा, देवघर
  5. नाम- बजरंगी महथा, पिता- लखन पांसी, ग्राम बलसारा, पो०-रिखिया, थाना-रखिया मोहनपुर, देवघर (पार्टी- बहुजन समाज पार्टी)
  6. नाम- राजेश झा, पिता- स्व० ब्रह्मानंद झा, पता-गुड़िया, पो०-बौसी, जिला- बाकां, बिहार 

झारखंड में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में होंगे

  • 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में चुनाव होंगे। 
  • 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव होंगे। 
  • 25 मई को गिरिडीह, रांची, धनबाद, और  जमशेदपुर में चुनाव होंगे। 
  • 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में चुनाव होंगे।



- राजीव कुमार,  ग्राम समाचार गोड्डा।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें