Rewari News : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह का निमंत्रण देने ब्रह्मगढ पहुंचे



आगामी पांच मई  रविवार को करनाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें रेवाड़ी सहित प्रदेश भर से ब्राह्मण समाज के प्रबुदध लोग पहुंचेंगे। यह बात राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने रेवाड़ी के ब्राह्मण सभा पदाधिकारियों से मिलने के बाद बैठक में कही। वह सोमवार देर शाम ब्रह्मगढ़ परिसर में ब्राह्मण सभा के आयोजन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी समाजों में ब्राह्मण समाज का आज भी सबसे ऊपर दर्जा है। भगवान परशुराम के वंशज होने के नाते समाज के सभी वर्ग को एकजुट करना ब्राह्मण समाज का दायित्व बनता है। इसलिए हमें एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इसी उद्देश्य से करनाल में पांच मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सर्वसमाज के लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के घर पहुंचकर निमंत्रण देना संभव नहीं है लेकिन सभा और संगठन के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर ब्राह्मण सभा के लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। इन दिनों चुनाव का माहौल है। ऐसे में समाज के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए। 



राजनीतिक विचारधारा जो भी हो लेकिन मतदान जरूर करना चाहिए। मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ब्राह्मण सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने अध्यक्षता करते हुए सभा की एकजुटता और रेवाड़ी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं सांसद कार्तिकेय शर्मा तथा सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों कोलेजियम सदस्यों तथा ब्रह्मगढ पर पहुंचे सभी समाज का स्वागत व अभिनंदन किया। पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं का स्वागत और आभार प्रकट किया। 



कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव ने कार्तिकेय शर्मा को तलवार भेंट कर समाज की एकता का संदेश दिया। 



मनोज वशिष्ठ के संचालन में आयोजित बैठक में सभा के पदाधिकारी जय कुमार कौशिक, आचार्य पं. दिलीप शास्त्री, भूपेंद्र भारद्वाज, सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ, महिला विंग की प्रधान सरोज भारद्वाज, दीपा भारद्वाज, युवा प्रधान कपीश शर्मा, मोहन तिवारी, दीपक शर्मा, सुदेश शर्मा, दीपू शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, लक्ष्मण सरूप कोशिक, ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री, ईशान्त वशिष्ठ, दिशान्त, सुशील, शशांक गौतम, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा सोमदत शर्मा, सुदेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभा उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें