Rewari News : रेखा दहिया को भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा चुनाव की आब्जर्वर नियुक्त किया गया

रेवाड़ी से रेखा दहिया को पार्टी की ओर से भिवानी- महेन्द्रगढ़ लोकसभा चुनाव की आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने प्रेस नोट जारी करते हुए आदेश जारी किए है। जिसमे अलग अलग लोकसभा चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। आपको बता दे की रेखा दहिया पिछले काफ़ी समय से कांग्रेस पार्टी मे अपनी सेवाए दे रही है इससे पूर्व आम आदमी पार्टी में थी व बावल हल्के मे रेखा दहिया काफी सक्रिय है। 



लोकसभा चुनाव मे ऑब्जर्वर नियुक्ति पर रेखा दहिया ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, मलिकार्जुन खड़गे, चौधरी भूपेंद्र सिंह हूडा, दीपेंदर सिंह हुडा, राव दान सिंह, उदयभान, कप्तान अजय सिंह यादव व सभी कांग्रेस पदाधिकारियो का आभार जताया है। रेखा दहिया ने कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी मेहनत लग्न से निभाएंगी और पार्टी की रीति और नीति का प्रचार करेंगी। रेखा दहिया ने कहा कि हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें