Rewari News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन। बीजेपी युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी में जोश। कहा "अबकी बार 400 पार" के नारे को सार्थक करेगी भाजयुमो की नई युवा टीम।



रेवाड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल माँढया के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी के नाम का ऐलान करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की मौजूदगी में सभी नए पदाधिकारीयों का बुक्का देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।



इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान और भाजपा युवा जिला अध्यक्ष निखिल माँढया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में आज उन्होंने अपनी जिला कार्यकारणी का गठन एवं विस्तार किया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई युवा टीम नई सोच के साथ काम करेगी। 



युवा टीम संगठन को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "अबकी बार 400 पार" के नारे को साकार करेगी। उन्होंने बताया कि कल गुरुग्राम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी रेवाड़ी से सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता भाग लेंगे। नई टीम में जिला उपाध्यक्ष बने पवन चौहान, मोनू भूढला और शेर सिंह संगवाडी आदि ने बताया कि युवा मोर्चा की नई टीम काफी उत्साहित और ऊर्जावान है और जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन की तरफ से मिली है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के बाद निभाएंगे। पवन चौहान ने बताया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता है और श्री राम जन सेवा ग्रुप के नाम से संस्था चलाते हैं। 



भारतीय जनता पार्टी में उनकी आस्था रही है इसीलिए उन्होंने पिछले दिनों पार्टी ज्वाइन की और युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद मिला है। नई कार्यकारिणी के सम्मान में भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की मौजूदगी में नवगठित टीम का ऐलान करते हुए फूलमाला और बुक्का देकर उनका स्वागत किया गया। 



भाजयुमो की नई कार्यकारिणी में अरुण तंवर, अमन कसाना को जिला महामंत्री, संजीत कुमार, पवन चौहान, योगेश शर्मा, अमन यादव, दिनेश मलिक, मोनू छाबड़ी, अभिषेक डागर को जिला उपाध्यक्ष, वही शेर सिंह रावत, अजय रंगा, नरेंद्र राव, हिमांशू यादव, विशाल राव, यतेंदर, योगेश चंदेला जिला सचिव तथा मीडिया प्रमुख सौरभ सैनी, आईटी प्रमुख मनीष शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख सचिन शर्मा, सह प्रमुख साहिल जाखड़ व कोषाध्यक्ष कुलदीप यादव को नियुक्त किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, सत्यदेव, ओबीसी जिला अध्यक्ष जयवीर योगी, विनोद चौहान, यशवीर नैचाना सहित सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें