Bounsi News: नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका जिला के कटोरिया विधानसभा अंतर्गत बौंसी नगर मंडल के बाघमारी बूथ संख्या 161 पर नारी शक्ति वंदन महिला, स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की जीविका दीदियों के साथ नगर अध्यक्ष मनमीत साह की अगुवाई में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता नवनीत आनन्द,बौंसी नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या सिंह सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी रेशमी झा,निरु शर्मा, प्रतिमा घोष, उर्मिला सिंह, पुष्पा सिन्हा,भाजपा नगर के महामंत्री छोटु ठाकुर, मुन्ना 


साह,व मंडल पदाधिकारी पंकज मांझी, रामप्रवेश यादव, रंजीत मांझी,बूथ अध्यक्ष रजनीश पंडित व उनकी टीम युवा मोर्चा के महामंत्री राजेश भगत एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही। इस नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बौंसी उत्तरी मंडल के भंडारी चक में कार्यक्रम उत्तरी मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा की  अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी पूरन लाल टुडू, मीडिया प्रभारी सुभाष पासवान, पवन यादव, संजीत गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें