Bounsi News: नारी शक्ति सप्ताह अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान सप्ताह अभियान के तहत बौंसी नगर पंचायत अंतर्गत स्थित बिहार सरकार के साथ निश्चय अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रांगण में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक रमेश शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कौशल प्रबंधन बांका शशि शेखर स्नेही ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की, नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले अमेरिका में 1909 में मनाया गया था। तब करीब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग के अधिकार, काम के घंटे कम करने व बेहतर वेतन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक विभाजनों की परवाह किए बिना उनकी उपलब्धियों के लिए 



पहचाना जाता है। उन प्रारंभिक वर्षों से, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ने विकसित और विकासशील देशों में महिलाओं के लिए एक नया वैश्विक आयाम ग्रहण किया है। मौके पर संस्थान के डायरेक्टर कुमार चंदन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जामुनी, हरा और सफ़ेद रंग को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का रंग माना जाता है। जामुनी रंग इंसाफ़ और सम्मान का प्रतीक है इसलिए इस दिन महिलाएं जामुनी रंग का लिबास पहनना पसंद करती हैं। हरा रंग उम्मीद का तो सफ़ेद रंग शुद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्थान से सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण कर लेने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल अंकिता कुमारी, शिक्षिका रजिया सुल्तान, शिक्षिका प्रियंका कुमारी, छात्रा  अंतरा रानी, बबीता कुमारी, बिंदु कुमारी, हेमा कुमारी, कविता कुमारी, कल्याणी कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ललिता कुमारी, मनीषा कुमारी, मोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, निक्की सर्राफ, नूतन कुमारी, प्रिया कुमारी, रंजन कुमार यादव, रेशम कुमारी, रीना कुमारी, रितु कुमारी, संगीता कुमारी, शालू कुमारी, सोनी कुमारी, उपेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें