Rewari News : फरीदाबाद में 37वां अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कल से शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

यदि आप वीकेंड पर या अन्य दिन अपने घरवालों, रिश्तेदारों व मित्रों के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं तो फरीदाबाद के सूरजकुंड में शुक्रवार 2 फरवरी से रविवार 18 फरवरी तक लगने वाला अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार व पर्यटन विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश के जिला फरीदाबाद में 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 18 फरवरी तक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस साल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की थीम गुजरात राज्य पर रखी गई है। सूरजकुंड मेला ‘पार्टनर नेशन’ के रूप में तंजानिया को चुना गया है। यह पर्यटकों के लिए भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों को करीब से जानने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। 

 


डीसी ने बताया कि एक अनोखा अंतर्राष्ट्रीय शिल्प उत्सव सूरजकुंड मेला 2024 दुनिया भर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति और प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। हर साल सूरजकुंड में हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में हर उम्र के पर्यटकों के लिए कई अनोखे आकर्षण हैं। दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 20 से अधिक देश इस मेले को भव्य व सफल बनाने में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इस साल सूरजकुंड मेला 2024 थीम राज्य गुजरात है। हालांकि, यहां आपको हर राज्य की चीजें और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। यहां आपको हैंड पेंटिंग से लेकर छोटी-बड़ी घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें मिलेंगी। सूरजकुंड मेले में दर्शकों को बेहतरीन एवं शानदार हैंडीक्राफ्ट और शिल्प उत्पादों की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेले में जहां एक ओर लोगों को मनोरंजन होगा वहीं दूसरे देशों व राज्यों की कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में विद्यार्थियों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सूरजकुंड मेले में पहुंचकर मेले का आनंद लें और दूसरे देशों व राज्यों के खान-पान, पहनावे व संस्कृति आदि को करीब को जाने। सूरजकुंड मेला पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक खुला रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें