Chandan News: बेलहर विधायक ने पीसीसी सड़क किया उद्घाटन और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव रविवार 4 फरवरी को चांदन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों का जन समस्या सुनी। साथ ही साथ अपने समर्थकों के साथ प्रखंड क्षेत्र के कटोरिया-हरदिया मार्ग के मुख्य मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत निर्माण किया गया पीसीसी सड़क का उद्घाटन फीता काटकर एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ कर किया। साथ ही कटोरिया सुईया मुख्य मार्ग स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सूइया अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर के सभी वार्डो का भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन में अस्पताल परिसर में लगा प्रसूता वार्ड आदि जगहों पर गंदगी का अंबार लगा रहने से उपस्थित कर्मियों को फटकार भी लगाया। साथ ही साथ अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों 


की उपस्थिति पंजी. आउटडोर पंजी. समेत अस्पताल परिसर के बाहर जर्जर हुए बरामदे को अवलोकन किया। वही ड्यूटी पर तैनात मात्र एक ए एन एम, सी एच  ओ रहने पर खेद व्यक्त किया. और मौके से जिला पदाधिकारी को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुईया का विधि व्यवस्था से फोन पर अवगत कराया।और जांच कराने की मांग की। ज्ञात हो की अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सुइया में डॉ भोलानाथ गोराई सहित सात स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त की गई है। जिसमें मात्र दो ही स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। वहीं निरीक्षण के पश्चात चांदन मुख्यालय में दर्जनों जदयू कार्यकर्ता के साथ लोगों का जन समस्या सुनी। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार भारती. पूर्व मुखिया भैरो मरीक, सहेंद्र दास. तारिणी यादव. मौलाना अब्बास. डॉक्टर नवाब अंसारी. अनिल यादव. चेतन यादव. एवं भाजपा नेता अरविंद पांडेय सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें